प्रवीण सिंह चौहान बने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष, सरस्वती सिंह को मिली ग्रामीण की कमान
सिंगरौली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अब मध्यप्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। जन्माष्टमी पर कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। बता दें कि 2028 में होने वाले एमपी विधानसभा चुनाव के लिहाज कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का चयन इस बार अहम माना जा रहा है। सिंगरौली जिले में जिलाअध्यक्ष शहर की कमान युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान को सौंपी गयी है वहीं ग्रामीण जिलाअध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह को बनाया गया है।
सिंगरौली जिले में नये जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस में नयापन देखने को मिलेगा। कांग्रेस का शहरी जिलाअध्यक्ष बनाये जाने पर प्रवीण सिंह चौहान ने आला कमान का आभार जताया है। वहीं दोनों जिलाअध्यक्षों की नियुक्ति पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।