सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नखरे गली स्थित एक घर से महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, संदिग्ध बेटे की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नखरे गली निवासी नारायण सिंह ठाकुर की पत्नी साधना सिंह (46) का शव शुक्रवार देर शाम घर की रसोई में मिला।
मुरैना एसपी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद टीआई ने दिया इस्तीफा
मौके पर पहुँची पुलिस को नारायण सिंह ने बताया कि दोपहर में उनकी पत्नी साधना और बेटे अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को समझाने के बाद वह ड्यूटी पर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर चले गए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी साधना घर के अंदर रसोई में ज़मीन पर पड़ी थीं और उनके चेहरे व अन्य जगहों पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे। वह साधना को अस्पताल ले गए।
मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को व्हाट्सएप किया किडनी दान करने का प्रस्ताव रखा और जानें
डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस संदिग्ध बेटे की तलाश कर रही है। जिसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।