Singrauli News: सिंगरौली में मजदूरी मांगने पर धमकी के आरोप से गरमाया मामला, मधुकॉन कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए GM से जांच की मांग
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली एनसीएल की निगाही परियोजना में कार्यरत मधुकॉन कंपनी के मजदूरों ने अधिकारियों पर मजदूरी भुगतान (Workers of Madhucon Company, working in the Nigahi project of Singrauli NCL, have complained to the officials about non-payment of wages.) में अनियमितता, अभद्रता, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप (Allegations of issuing death threats) लगाए हैं।मजदूरों ने इस संबंध में एनसीएल निगाही परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग (In this regard, the workers submitted an application to the Chief General Manager of the NCL Nigahi Project, demanding an investigation and action.) की है। शिकायत में मजदूर हनुमंत साकेत, दीपक शाह, सुनील केशरी, सीएचपी ऑपरेटर एवं अन्नीलाल पाल, दीपक शर्मा मेंटिनेंस ने बताया कि वे लंबे समय से कंपनी के अधीन विभिन्न कार्यों में (Maintenance told that he has been working in various works under the company for a long time.) लगे हैं। आरोप है कि निर्धारित मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है और भुगतान में देरी (It is alleged that the prescribed wages are not being paid in full and that payments are delayed.) की जा रही है।
मजदूरों ने मेडिकल सुविधा, सुरक्षा उपकरण और पीएफ जमा कराने में भी लापरवाही का आरोप (Allegation of negligence in depositing PF as well.) लगाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार बकाया मजदूरी मांगने पर कंपनी के डीजीएम विनीत पाण्डेय और सेफ्टी अधिकारी निमेष उपाध्याय द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल (Alleged abusive behaviour and use of casteist slurs) किया जाता है। आरोप है कि काम से निकालने के साथ वाहन से दुर्घटना कराने और डंपर से कुचलने की धमकी (Threats of dismissal from the job, causing a vehicle accident, and running over with a dumper.) भी दी गई। मजदूरों का कहना है कि पूर्व में हड़ताल के दौरान लिखित आश्वासन के बावजूद निर्धारित भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा बकाया मजदूरी एवं सुरक्षा सुविधाएं दिलाने की मांग (Demand for an impartial investigation, action against the guilty, and the provision of outstanding wages and safety facilities.) की है।







