Singrauli News: सिंगरौली में नशा तस्करों और फरार आरोपियों पर शिकंजे की तैयारी, MP-UP पुलिस ने मिलाया हाथ; संयुक्त दबिश और ताबड़तोड़ कार्रवाई की बनी रणनीति

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में नशा तस्करों और फरार आरोपियों पर शिकंजे की तैयारी, MP-UP पुलिस ने मिलाया हाथ; संयुक्त दबिश और ताबड़तोड़ कार्रवाई की बनी रणनीति

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी पर अंकुश और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी (Prevention of cross-border crimes, curbing drug trafficking, and the arrest of absconding accused.) के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने समन्वय मजबूत करने की पहल की है। आज शनिवार को मोरवा थाने में अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक आयोजित (An inter-state border coordination meeting was held today, Saturday, at the Morwa police station.) की गई।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन में आयोजित बैठक में एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार, मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र के सीओ हर्ष पाण्डेय तथा अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चौबे मौजूद रहे। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सक्रिय तस्करी मार्गों और अपराधियों के तरीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं (The meeting discussed important information related to active smuggling routes and methods of criminals to prevent drug trafficking.) का आदान-प्रदान किया गया। पिछले दस वर्षों में दर्ज एनडीपीएस के अपराधों की सूची भी साझा (A list of NDPS offenses recorded over the past ten years has also been shared.) की गई। दोनों राज्यों में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की जानकारी साझा कर उनकी गिरफ्तारी के लिए समन्वित प्रयास (Coordinated efforts to arrest absconding accused and individuals with standing warrants through the sharing of information across states.) करने पर सहमति बनी। आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से संयुक्त दबिश देने तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित (Ensuring the conduct of joint raids with the permission of senior officers when necessary, as well as the rapid exchange of information.) करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कबाड़ चोरी और उसके अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आपसी तालमेल से कार्रवाई करने पर जोर दिया (Emphasis was placed on taking coordinated action to curb illegal transportation.)  गया। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

#

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment