जबलपुर जिला प्रशासन ने LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग और गैर-कानूनी स्टोरेज को रोकने के लिए नई पहल की है, जिला प्रशासन ने आदेश में कहा कि जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Monday, March 23, 2026 9:21 AM

Advertisement

जबलपुर जिला प्रशासन ने LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग और गैर-कानूनी स्टोरेज को रोकने के लिए नई पहल की है, जिला प्रशासन ने आदेश में कहा कि जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा

Jabalpur Gas Cylinder News:  जबलपुर जिला प्रशासन (Jabalpur District Administration) ने LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग (black marketing of cylinder) और गैर-कानूनी स्टोरेज (illegal storage) को रोकने के लिए नई पहल की है। जिला प्रशासन (district administration) ने आदेश में कहा कि जानकारी देने वाले को ज़ब्त सिलेंडर की अनुमानित कीमत का 25 परसेंट इनाम के तौर पर दिया जाएगा। साथ ही, जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

5 हज़ार तक का इनाम
कलेक्टर ऑफिस की फ़ूड ब्रांच के इंचार्ज (Incharge of Food Branch, Collector’s Office) और LPG नोडल ऑफिसर जॉइंट कलेक्टर (Officer Joint Collector) पुष्पेंद्र आहके ने बताया कि जिले में LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग और गैर-कानूनी स्टोरेज के खिलाफ़ (Against illegal storage) लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पर 100% रोक लगानी है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अगर सूचना सही पाई जाती है, तो सूचना (Information) देने वाले को पकड़े गए और ज़ब्त किए गए गैस सिलेंडर (gas cylinder) की अनुमानित रकम का 25 परसेंट या ज़्यादा से ज़्यादा 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

इन नंबरों पर देनी होगी सूचना
जॉइंट कलेक्टर (joint collector) अहके के मुताबिक, सूचना देने वाले की जानकारी (Information) पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग या गैर-कानूनी स्टोरेज (Black marketing or illegal storage of LPG cylinders) से जुड़ी सूचना LPG नोडल ऑफिसर (LPG Nodal Officer) को मोबाइल नंबर 88780 38092 पर या कंट्रोल रूम (control room) में मोबाइल नंबर 95843 19092 पर कॉल करके या WhatsApp मैसेज के ज़रिए दी जा सकती है।

#

Related News

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

Leave a Comment