Lahore 1947 : राजकुमार की फिल्म ‘Lahore 1947’ को लेकर रोजाना अपडेट मिल रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी, आमिर खान और सनी की तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ आई है। ऐसे में शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के बाद अभिमन्यु सिंह को चुना गया है। एक्टर फिल्म में दोनों हीरोइनों की तरह ही मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसमें विलेन के लिए एक्टर अभिमन्यु सिंह को फाइनल कर लिया गया है।
‘Lahore 1947’ में अभिमन्यु का दिखेगा तेवर
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार संतोषी ने कहा हमने अभिमन्यु सिंह को लाहौर 1947 में खलनायक के लिए चुना है। जो एक शक्तिशाली और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। उनकी तीव्रता, उनकी आवाज और उनका दृढ़ विश्वास वास्तव में बेजोड़ है। वह निश्चित रूप से हमारी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। अभिमन्यु हमेशा अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। अब 1947 लाहौर में उन्हें खलनायक के रूप में देखना निश्चित रूप से एक शानदार अनुभव होगा।
Also Read : MP News : शिक्षिका से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार
एक साथ फिल्म में तीन एक्टर
जहां तक ’लाहौर 1947′ की बात है, तो आमिर खान अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि कुशल निर्देशक राजकुमार संतोषी इस परियोजना का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म में शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म का संगीत एआर रहमान निर्देशित करेंगे और गीत जावेद अख्तर लिखेंगे।
2 thoughts on “Lahore 1947 में सनी देओल के साथ तेवर में आएंगे अभिमन्यु”