Billionaires List 2024: जेफ बेजोस बनें ने दुनिया से सबसे अमीर व्यक्ति,मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर

By Ramesh Kumar

Published on:

Billionaires List 2024
Click Now

Billionaires List 2024: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट (Bloomberg Billionaires List) के मुताबिक, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) उन्हें पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है।जेफ बेजोस की नेटवर्थ अब 200 बिलियन डॉलर (करीब 16.58 लाख करोड़ रुपए) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 198 बिलियन डॉलर (करीब 16.41 लाख करोड़ रुपए) है। लुईस वुइटन मोएट हेनेसी (louis vuitton moet hennessy) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं.(Billionaires List 2024)

यह भी पढ़े:Redmi: दिलो पर राज करने आ गया, Redmi का शानदार स्मार्ट फ़ोन

भारत का कोई भी अरबपति शीर्ष दस में नहीं है

इस सूची में शीर्ष दस में कोई भी भारतीय अरबपति शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 115 अरब डॉलर (करीब 9.53 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। लिस्ट में 12वें नंबर पर गौतम अडानी हैं। उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर (8.62 लाख करोड़ रुपए) है।

इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में 24% से अधिक की गिरावट आई है

मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में इस साल अब तक 24% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। 1 जनवरी को यह 248.42 डॉलर पर था, जो अब घटकर 188.14 डॉलर (5 मार्च) पर आ गया है. स्टॉक की कीमतें गिरने से मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई है। वहीं, अमेज़न के शेयरों में इस साल अब तक 18% की बढ़त देखी गई है।

Leave a Comment