भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे नरोत्तम मिश्रा!

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे नरोत्तम मिश्रा!

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से चल रही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर अब तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मध्यप्रदेश भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी, साथ ही उन्हें दोबारा पश्चिम बंगाल का प्रभार भी सौंपा जाएगा। प. बंगाल का विधानसभा चुनाव भाजपा की प्रथम प्राथमिकता में है।

Leave a Comment