Holi: होली के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए बाजार रंगों और आतिशबाजी से सज गए हैं। लोग अपने बच्चों के साथ बाजारों में पहुंच रहे हैं और गुब्बारे, पेंट और स्प्रिंकलर जैसी चीजें खरीद रहे हैं | इस बार होली में आजाद भारत की झलक देखने को मिली. व्यापारियों ने चीनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस साल बाजारों से चाइनीज आइटम गायब हैं-Holi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत इस बार व्यापार मंडल ने होली 2024 पर विदेशों से आने वाले सामान और होली पर इस्तेमाल होने वाले सभी रंग, गुलाल और पिचकारियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये सभी हमारे देश में ही बनेंगी। हमारे देश में सभी सामान अपने हाथों से बनाये और तैयार किये जाते हैं। इससे गरीब लोगों को रोजगार मिला है |
ये भी पढ़े :Holi 2024: केमिकल वाले रंग त्वचा पर छोड़ जाते हैं निशान…!तो ऐसे करें असली रंग का पहचान
इस बार होली (Holi 2024) में हर्बल और इको-फ्रेंडली रंगों पर खास फोकस है | साथ ही बाजारों में हर्बल और इको-फ्रेंडली रंगों की अधिक मांग के कारण लोग इन रंगों को अधिक पसंद कर रहे हैं। और इनकी डिमांड बाकी सालों के मुकाबले काफी ज्यादा देखी जा रही है और बार बाजारों में बच्चों के लिए भी कई तरह की पिचकारी देखने को मिली है |
ये भी पढ़े :Mahindra XUV700: भारतीय बाजार में तहलका मचाने आ गया, महिंद्रा XUV700 के धाकड़ कार