Ducati भारत में लॉन्च करने जा रही Multistrada V4 RS, जानिए फीचर्स

By News Desk

Published on:

Ducati भारत में लॉन्च करने जा रही Multistrada V4 RS, जानिए फीचर्स

Ducati भारत में अपनी नई बाइक लॉन्च करने वाली है, इसकी मल्टीस्ट्राडा V4 RS पहले ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर चुकी है। लेकिन जल्द ही यह आपको भारत में भी मिलने वाला है। यह बाइक रोमांच और स्टाइल का तड़का लगाएगी। इसमें पावरफुल 1,103 डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल V4 इंजन मिलता है, जो 13,500rpm पर 177 bhp पैदा करता है। यह 9,500rpm पर 118 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Ola Electric Scooter टॉप पर कैसे, और ये दोपहिया वाहन पीछे क्यों?

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 आरएस में कई हल्के घटकों का उपयोग किया गया है, जिसमें 17-इंच मार्चेसिनी ग्रिल, एल्यूमीनियम पहिये और एक टाइटेनियम सबफ्रेम शामिल है, जो मानक मॉडल की तुलना में 2.5 किलोग्राम हल्का है। इस दमदार बाइक में 6.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है।

Ducati की नई बाइक इतनी होगी कीमत

इस बाइक में चार पावर मोड मिलेंगे। साथ ही बाइक में आपको कई फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें ब्रेक कंट्रोल, व्हील कंट्रोल, स्विचेबल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल आदि शामिल हैं। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी, लेकिन संभावित इसकी कीमत 30-35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Leave a Comment