काठमांडू की ऐतिहासिक धरोहर: बौद्ध मंदिर

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

काठमांडू में बौद्ध मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर और नारायणहिती यहां की बड़ी पहचान हैं। सिलसिलेवार बताते हैं यहां के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में। यहां से सबसे फेमस मंदिरों में से एक है पशपति नाथ मंदिर। मंदिर के एक तरफ बागमती नदी बहती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसे लगभग 5 से 6 सदी ईसा पूर्व बनाया गया था। अगर आप काठमांडू जा रहे हैं तो गार्डन ऑफ ड्रीस देखना न भूलें। यह एक फेमस पर्यटन स्थल है और दुनिया की सबसे आश्चर्यजनक जगहों में से एक है। इसके बाद आता है घंटाघर जिसे कुमारी घर भी कहा जाता है। यह नेपाली संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है।

स्वयंभूनाथ मंदिर भी है दर्शनीय

स्वयंभूनाथ बौद्ध मंदिर में भूमि स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की कई मूर्तियां रखी हुई हैं। इसके साथ ही बीच-बीच में गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां भी हैं। इनके दोनों ओर मयूर और गरुड़ की मूर्तियां हैं। सीढ़ियों के लगभग मध्य में दो हाथियों की मूर्तियां हैं और अंत में वीरासन में बैठे दो सिंहों की प्रतिमाएं। अंतिम सीढ़ी पर धर्मधातुमंडल पर स्वर्णमंडित वज्र बना है। इस चक्र में गाय, गेंडा, सिंह, शेर आदि 12 विभिन्न पशु-पक्षियों की सजीव मूर्तियां उत्कीर्ण हैं।

बौद्धनाथ स्तूप काठमांडू स्थित एक महत्त्वपूर्ण स्थल है। इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। इसे लगभग 5वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसका आकार लगभग 100 मीटर चौड़ाई और 40 मीटर ऊंचाई का है। स्तूप के आसपास कई अन्य बौद्ध मंदिर हैं। इसके साथ ही चंद्रागिरी हिल्स ट्रैकिंग के लिए फेमस है। यहां से आप माउंट एवरेस्ट, माउंट लांगतांग के साथ अन्य हिमालयी चोटियों के नैसर्गिं सौंदर्य का लुत्फ उठा सकते हैं। जिन्हें देखकर बार बार आने का मन करता है।

Leave a Comment