Share this
Paytm FASTag : इस साल पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स को पिछले 15 दिनों से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि 31 जनवरी 2024 को RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी Paytm FASTag यूजर्स को हो रही है। क्योंकि लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
Paytm फास्टैग की अवधि क्या है?
Paytm को FASTag के सबसे बड़े जारीकर्ता के रूप में जाना जाता है। जिसे करीब 2 करोड़ लोगों ने फास्टैग खरीदा है। RBI के मुताबिक जिनके पास बैलेंस है वे 29 फरवरी के बाद भी इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन वे नया रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। अब कोई भी यूजर इस पर नया अकाउंट नहीं बना सकता है।
Also Read : Samvad App को DRDO ने दे दी हरी झंडी, कई मैसेजिंग ऐप से मुकाबला
फास्टैग को कैसे डीएक्टिवेट करें?
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग इन करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, फास्टैग नंबर से वेरिफाई करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरें।
- अब पोर्टल पेज के नीचे हेल्प एंड सपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीड हेल्प विद नॉन-ऑर्डर रिलेटेड क्वेश्चन विकल्प पर क्लिक करें।
- अब फास्टैग प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए Queries चुनें।
- आपको वांट टू क्लोज माई फास्टैग पर क्लिक कर अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा।
दूसरे बैंक में कैसे पोर्ट करें ?
- इसके लिए आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करना चाहिए।
- अब आपको कस्टमर केयर को बताना होगा कि आप फास्टैग बदलना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।
- इसके बाद आपका FASTag नए बैंक में पोर्ट हो जाएगा।
1 thought on “Paytm FASTag को कैसे डीएक्टिवेट करें, जाने आसान टिप्स”