IAS Niaz Khan बोले- हिंदू धर्म करता है सभी के कल्याण की बात

By नई ताकत न्यूज

Published on:

Click Now

MP NEWS  (ईएमएस)। मध्य प्रदेश (MP) के वरिष्ठ आईएएस नियाज खान (IAS Niaz Khan) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश का जींस एक और सभी के पूर्वज एक है। भारत सनातन और हिंदुओं का देश है। यहां धीरे-धीरे सबने धर्म बदला है। हिंदू धर्म सभी के कल्याण की बात करता है।

आईएएस नियाज खान (IAS Niaz Khan) ने कहा कि सनातन धर्म इंसान से लेकर जानवर तक सबके कल्याण की बात करता है। भगवान राम सदियों से लोगों के दिलों पर बसे हुए हैं। अयोध्या जाने पर कहा कि लोगों को बड़ा दल दिखाकर राम की नगरी जाना चाहिए। भगवान राम और पैगंबर दोनों समाज के आदर्श हैं।

हिंदुओं की खुशी में शामिल होने की अपील

उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि हिंदुओं की इस खुशी में शामिल हो। एक भी घटना सामने नहीं आई है, इससे साबित होता है कि मुस्लिम भी आज हिंदुओं के साथ है। सभी लोग दिल से एक दूसरे का सम्मान करते हैं, भगवान राम सबके हैं।

 

Lok Sabha Elections 2024 – कांग्रेस ढूंढ रही है जिताऊ चेहरे , लोकसभा चुनाव के लिए एआईसीसी करा रही सर्वे

Leave a Comment