Dreams: रात्रि के अंतिम प्रहर का तीसरा भाग अर्थात सूर्योदय से पूर्व के 72 मिनट को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों में जागने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे अच्छा समय माना गया है। स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि गहरी नींद में देखे गए सपने अपने साथ कई संदेश लेकर आते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने घर में धन के आगमन का संकेत देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने सच होने की संभावना अधिक होती है जबकि मध्य रात्रि में देखे गए सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों की तुलना में कम सच होते हैं—Dreams
सपने में दिखाई देने वाली घटनाएँ या चीज़ें शुभ या अशुभ हो सकती हैं। वहीं शुभ और अशुभ संकेत देने में जिस समय आप सपना देख रहे हैं उसका विशेष महत्व होता है। जैसा कि आपने अक्सर देखा होगा कि सुबह देखा गया सपना सच हो जाता है। स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह 3 से 5 बजे के बीच देखे गए सपने सच होते हैं। तो आइए जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में कौन से सपने धन लाभ का संकेत देते हैं। Dreams
सपने में नदी में डुबकी लगाते देखना
अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में खुद को नदी में नहाते या डुबकी लगाते हुए देखते हैं तो यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बहुत ही फलदायी माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इसका मतलब है कि किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने वाला है या किसी पुराने निवेश से आपको फायदा होने वाला है।
सपने में हंसते हुए बच्चे को देखना
अगर आपको सुबह-सुबह कोई सपना आए जिसमें कोई छोटा बच्चा मौज-मस्ती कर रहा हो या खुश दिख रहा हो तो यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में किसी बच्चे या शिशु को हंसते हुए देखने का मतलब है कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होने वाला है।
सपने में अनाज का ढेर देखना
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति सपने में अनाज का ढेर देखता है या खुद को अनाज के ढेर पर चढ़ता हुआ देखता है तो समझ लें कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है। वहीं, अगर ऐसा सपना देखने के बाद आपकी आंख खुल जाए तो यह और भी अच्छा माना जाता है।
सपने में पानी का घड़ा देखना
इसके अलावा स्वप्नशास्त्र में ऐसे कई सपनों का जिक्र किया गया है जो व्यक्ति के भविष्य का संकेत देते हैं। इन्हीं सपनों में से एक है सपने में पानी से भरा कलश देखना। शास्त्रों के अनुसार सपने में जल से भरा कलश देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति को भविष्य में जल्द ही भारी धन-संपत्ति के साथ-साथ भूमि लाभ भी मिलने वाला है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त में मिट्टी का घड़ा या बर्तन देखना भी अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़े :Petrol-Diesel Price Today: सिंगरौली में जाने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट—