Jabalpur News: 46 प्रतिशत प्रवेश वृद्धि के साथ रादुविवि प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय

By Awanish Tiwari

Published on:

कुलाधिपति से कुलगुरु ने भेंट कर दी जानकारी

जबलपुर: कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने कुलाधिपति मंगुभाई पटेल से भोपाल प्रवास के दौरान भेंट कर समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत करते हुए विगत 1 वर्ष में विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति एवं निरंतर किए जा रहे नवाचार की गतिविधियों से भी अवगत कराया। विश्वविद्यालय के समग्र मूल्यांकन के उपरांत नैक द्वारा च्एज् ग्रेड (सीजीपीए 3.22) प्रदान किया गया है।

विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में प्रवेश संख्या में 46 प्रतिशत अर्थात् 700 से अधिक विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या में वृद्धि हुई है जो प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की वर्ष भर की प्रगति एवं उपलब्धि के लिए कुलाधिपति ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रसन्नतापूर्वक समस्त विश्वविद्यालय परिवार को अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं दी एवं यह विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता की नई ऊँचाईयों को प्राप्त करने का यथासंभव प्रयास करेगा।

परीक्षा परिणामों की दी जानकारी

कुलगुरु प्रो. वर्मा ने सत्र 2023-24 में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा समाप्ति के दिन ही घोषित किए गए 5 परीक्षा परिणामों एवं परीक्षा समाप्ति के दूसरे दिन घोषित किए गए 3 परीक्षा परिणामों की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय की एम.काम. एवं एम.ए. की परीक्षाओं के परिणाम परीक्षा समाप्ति के 8 एवं 12 दिवसों में घोषित किए जाने की भी जानकारी दी।

Leave a Comment