Jawa बाजार में क्लासिक डिजाइन वाली बाइक पेश करती है। रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने के लिए कंपनी अपनी बाइक्स को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी अपनी मौजूदा बाइक जावा 42 का 2024 वर्जन 3 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे 350 सीसी सेगमेंट में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Accident News : बस खाई में गिरने से 20 से ज्यादा यात्री गंभीर, इलाज जारी
इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि बाइक को किस तरह का अपडेट मिलेगा। लेकिन उम्मीद है कि 2024 संस्करण में नए रंग विकल्प मिल सकते हैं और यह नए फ्रेम और फीचर्स के साथ आ सकता है। 2024 वर्जन को डुअल चैनल एबीएस और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया जा सकता है।
Jawa 42 तीन वेरिएंट में हो रहा लॉन्च
जावा 42 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। बाकी दो वेरिएंट डुअल चैनल एबीएस के साथ पेश किए गए हैं। मिड और बेस वेरिएंट में स्पोक व्हील मिलते हैं और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।