90 शीशी कोरेक्स के साथ जियावन पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सिंगरौली। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। जियावन पुलिस ने अवैध कोरेक्स की बिक्री करने वाले एक आरोपी को जियावनडांड एनएच३९ मेन रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल ९० शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.02.25 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम जियावनडांड मे उमेश पाण्डेय पिता राजेश पाण्डेय अवैध रूप से मादक पदार्थ कोरेक्स रखे हुये है जो मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिये अपने घर से लेकर जाने वाला है। जिसे तत्काल नहीं पकड़ा गया तो अवैध कोरेक्स की बिक्री या नष्ट कर देगा, मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी के कब्जे से एक हरे रंग की बोरी में 90 शीशी आनरेक्स कोडीन युक्त सीरप कीमती 16,200/-रूपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवसर पेश किया गया है। जिसे जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. कपूर त्रिपाठी, उप निरीक्षक यज्ञलाल वर्मा, सउनि. मोहनलाल प्रजापति, प्र.आर.उमेश रावत, प्र.आर. आशीष द्विवेदी, प्र.आर.चा.रामसुन्दर विश्वकर्मा, आर. दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।