Top-5 Mid Size SUV : जनवरी 2024 के बिक्री में टॉप पर महिंद्रा स्कॉर्पियो

By News Desk

Published on:

Top-5 Mid Size SUV : जनवरी 2024 के बिक्री में टॉप पर महिंद्रा स्कॉर्पियो
Click Now

Top-5 Mid Size SUV : जनवरी 2024 में मध्यम आकार के एसयूवी खंड में महीने-दर-महीने आधार पर लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकांश एसयूवी ने पिछले महीने सकारात्मक बिक्री में वृद्धि दिखाई। जिसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक संयुक्त रूप से सूची में Top पर रहीं। जनवरी 2024 में मिड साइज SUV सेगमेंट सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके बाद दूसरे स्थान पर Mahindra XUV700 है।

Also Read : Maruti Suzuki Baleno में बड़ा बदलाव, हाइब्रिड सिस्टम से होगी लैस

जनवरी में बिकने वाली Top-5 Mid Size SUV

  1. महिंद्रा स्कॉर्पियो की जनवरी 2024 में 14,293 यूनिट और दिसंबर 2023 में 11,355 यूनिट के साथ महीने-दर-महीने इसकी बिक्री 25.87 प्रतिशत बढ़ी।
  2. महिंद्रा XUV700 की जनवरी 2024 में 7,206 यूनिट और दिसंबर 2023 में 5,881 यूनिट के साथ महीने-दर-महीने की बिक्री 22.53 प्रतिशत बढ़ी।
  3. टाटा सफारी की जनवरी 2024 में 2,893 यूनिट और दिसंबर 2023 में 2,103 यूनिट से महीने दर महीने की बिक्री 37.56 फीसदी बढ़ी।
  4. टाटा हैरियर की जनवरी 2024 में 2,626 यूनिट्स और दिसंबर 2023 में 1,404 यूनिट्स से महीने-दर-महीने की बिक्री 87.03 प्रतिशत बढ़ी।
  5. Hyundai Alcazar की जनवरी 2024 में 1,827 यूनिट्स और दिसंबर 2023 में 9,54 यूनिट्स के साथ महीने-दर-महीने की बिक्री 91.5 प्रतिशत बढ़ी।