MP NEWS : सोशल मीडिया पर छाया बिन्नू का बुंदेली अंदाज

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

MP NEWS  : छतरपुर. जिले के पहाड़गांव की 12 साल की बिन्नू रानी अपने बुंदेली अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। का भइया का हाल है तुमाओ, गाइज सबको हमाई राम राम पहुंचे… वीडियो इंस्टाग्राम पर बुंदेली लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। एक-एक वीडियो पर 90 हजार से 1.60 लाख लाइक हैं। जो लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बिन्नू रानी की रील्स और मिनी ब्लॉग वायरल हो रहे हैं। बिन्नू कहती हैं, उनका सपना एक्ट्रेस बनने का है। पिछले दिनों कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी उनका वीडियो शेयर किया था। वहीं शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बिन्नू रानी को भोपाल आने के लिए आमंत्रित किया है। बिन्नू रानी ने करीब 6 माह पूर्व रील्स बनाना शुरू किया था।

ऐसे हुई शुरुआत

MP NEWS  : नानी पार्वती के साथ रहने वाली बिन्नू 6 माह पहले पड़ोस में एक दादा पर पानी बर्बाद करने को लेकर चिल्ला रही थी, तभी उसकी मुंहबोली बहन मुस्कान ने चोरी छिपे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जो तेजी से वायरल हुआ। उसके बाद बिन्नू को रील का भूत सवार हो गया।

शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय ने सोशलमीडिया पोस्ट के जरिए बिन्नू रानी को भोपाल आने के लिए निमंत्रित किया है।

बुंदेली अंदाज भा रहा: बिन्नू रोजाना रील इंस्टाग्राम पर डालती हैं। कोई स्क्रिप्ट नहीं होती, जो मन में आता है वही बोलती हैं। जो खड़ी बुंदेलखंडी भाषा में होता है। बिन्नू का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित करता है।

Leave a Comment