MP NEWS : भोपाल. सिवनी में गोवंश हत्या (cattle killing) के मामले में कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज (The blame fell on Collector-SP) के बाद रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सरकार के तेवर साफ कर दिए। उन्होंने कहा, गोवंश की तस्करी या अवैध कारोबार करने वालों को ध्वस्त कर देंगे। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि कलेक्टर और एसपी को गोवंश की तस्करी रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने को कहा है। बोले- हर गतिविधि पर सरकार की नजर है। सिवनी कांड में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के लिए एडिशनल डीजी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर भी चलाए जा सकते हैं।
50 गोवंश के मिले थे अवशेष
सिवनी में 19 जून को तीन स्थानों पर 50 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले थे। इसे सीएम ने गंभीरता से लिया और शनिवार देर रात सिवनी के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। वे मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। तीन पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़े : monsoon news : भोपाल में मानसून का स्वागत आधे सूबे में छाया, 3 दिन बारिश
ये भी पढ़े : Maruti Grand Vitara 2024: SUV OR INNOVA जैसे कार की हो जायेगीं छुट्टी,देखे मार्केट छा गई Grand Vitara