MP News : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निजी सचिव होंगे हर्ष दीक्षित

By News Desk

Published on:

MP News : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निजी सचिव होंगे हर्ष दीक्षित
Click Now

MP News : राजगढ़ डीएम हर्ष दीक्षित को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष के लिए है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मुख्य सचिव बीर राणा को पत्र लिखकर कहा है कि हर्ष दीक्षित को नया कार्यभार संभालने के निर्देश के साथ तत्काल कार्यमुक्त किया जाए।

Crime News : सनकी प्रेमी ने प्रेमिका दिनदहाड़े घोपा चाकू, लड़की गंभीर

स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) संजय झा बुधवार को रिटायर हो गये। उनकी जगह 1991 बैच के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंधन आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया गया है। अब एक महीने बाद 31 अगस्त को स्पेशल डीजी एवं निदेशक अभियोजन सुषमा सिंह रिटायर हो जाएंगी। उनकी जगह एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी होंगी। इस साल 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिटायर होंगे।

MP News : इस दिन रिटायर होंगे ये पुलिस अधिकारी

  • सुषमा सिंह स्पेशल डीजी- 31 अगस्त
  • राजेश कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर
  • अनिल कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर
  • आरके हिंगणकर डीआइजी – 31 अक्टूबर
  • सुधीर कुमार सक्सेना-डीजीपी-30 नवंबर
  • महेंद्र सिंह सिकरवार आईजी- 31 दिसंबर

Leave a Comment