Phalsa: फालसा से बने जूस पियें, गर्मी और लू से बचे-

By Ramesh Kumar

Published on:

Phalsa
Click Now

Phalsa: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज, आम, खरबूज जैसे कई तरह के रसीले फल मिलने लगते हैं, लेकिन एक छोटा सा फल इन सभी फलों पर बहुत भारी पड़ता है और वह है फालसा। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मौसम में फालसा खाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। फालसा में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे अन्य फलों की तुलना में अधिक फायदेमंद बनाता है। गर्मी के मौसम में अधिक पसीना आने के कारण डिहाइड्रेशन होना आम बात है–Phalsa

इस मौसम में अगर आप फालसा को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो पूरी गर्मी पानी की कमी से होने वाली समस्याओं से बचे रहेंगे। इसके साथ ही यह छोटा सा फल गर्मी से भी बचाता है।

फालसा के पोषक तत्व

फालसा का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिक है और यह फाइबर, आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आइए जानते हैं फालसा खाने के और क्या फायदे हैं। फालसा ड्रिंक बनाने के लिए इसके बीज निकालकर पानी में छोड़ दें. अब इस पानी को कपड़े से छान लें और इसमें बर्फ, काला नमक मिला लें। ये पेय पदार्थ पेट की गर्मी को शांत रखते हैं।

These are the benefits of eating Phalsa

control blood sugar

फालसा खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने का काम करता है। इसके पोषक तत्व मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।

blood loss goes away

एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फालसा किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से आयरन की कमी दूर होती है और थकान, कमजोरी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है। साथ ही इसमें सोडियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

keep the body cool

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको अपनी डाइट में फालसा को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपको ज्यादा देर तक धूप में रहने से चक्कर नहीं आएंगे और न ही उल्टी या घबराहट जैसी समस्या होगी। आप चाहें तो इसे सीधे खा सकते हैं या जूस बनाकर पी सकते हैं….

ये भी पढ़े :Bael Sharbat: गर्मी और लू का डर नहीं सताएगा! रोजाना पिएं इस देसी फल का जूस–

Leave a Comment