हाइवे से लेकर शहर की मॉडल सड़क तक खस्ताहाल, जनता खा रही हिचकोले
Rewa News: रीवा जिले में रोड टैक्स और टोल टैक्स(Road tax and toll tax) वसूलने के बाद भी हाइवे सहित शहर के अंदर की सड़कों की दुर्दशा है। सड़कों के गड्ढे, उखड़ी पटरी, खुली नाली, संकेतक और सीमित गति सीमा के बोर्ड ना होने से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन(Administration) इससे आंखे मूंदे हुए है। संबंधित निर्माण कम्पनी(company) और अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है।
उधर, लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार होकर जान गवां रहे हैं। रीवा जिले एवं मऊगंज जिले(Rewa district and Mauganj district) के हाइवे सहित प्रधानमंत्री सड़कों की हालत खराब है। नेशनल हाईवे, रीवा बाईपास, अजगहरा रिंग रोड, शहर की मॉडल सड़क, फ्लाइओवर एवं उसके नीचे की सडक़ों पर कई जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। रोड किनारे नाली भी अधूरी पड़ी है। रीवा से चाकघाट तक जगह-जगह सड़क खराब है और कट भी बनाए गए हैं। जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर के फ्लाईओवर में सडक उखड़ रही है। मॉडल सड़क में आज तक नाली नहीं बन पाई है। चोरहटा से रतहरा बायपास भूमि अधिग्रहण फोरलेन के लिए हुआ लेकिन बनाया टू-लेन गया। लेकिन अंडर पास सडक़ों की स्थित बेहद खराब है। इन सबका खामियाजा वाहन चालकों एवं यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
निरीक्षण कर सड़कों का हो सुधार
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष(Bharatiya Kisan Union State President) एव राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत ने प्रदेश सरकार, संभागायुक्त एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि बेला से सिलपरा रिंग रोड मेें किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर उसका मुआवजा किस आधार पर निर्धारित किया गया। यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। साथ हाइवे सहित प्रधानमंत्री सड़कों का निरीक्षण करा आवश्यक सुधार कराये जाए।