singrauli bjp : पर्यवेक्षकों ने भोपाल पहुँचाए पदाधिकारियों के सीलबंद लिफाफे

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों का चयन करने के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक आए थे। उन्होंने वर्तमान व पूर्व सांसदों व विधायकों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व जिलाध्यक्षों समेत संभावित पदाधिकारियों से छह नामों के प्रस्ताव मांगे।

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला पदाधिकारियों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर उन्हें हर जिले में भेजा था। टीकमगढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव पहुँचे थे। 15 अगस्त की शाम भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक ने वर्तमान व पूर्व सांसदों व विधायकों, जिलाध्यक्षों व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों से सीलबंद लिफाफे में छह पदाधिकारियों के नाम माँगे। जहाँ उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्यों समेत संभावित भाजपा पदाधिकारियों की सूची दी गई। हालाँकि यह सब सीलबंद लिफाफों में हुआ है। लेकिन इस दौरान उपाध्यक्ष, महामंत्री व जिला मंत्री बनने का दावा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में ही डटे रहे।

singrauli news : बोलेरो की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, गाँव में हड़कंप

 

इस बीच, पदाधिकारियों के चयन में जिला अध्यक्ष और विधायकों को महत्व दिए जाने की भी चर्चा है। इस बीच, पर्यवेक्षक लिफाफा लेकर भोपाल रवाना हो गए। गौरतलब है कि जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री और जिला मंत्री पद की दौड़ में मौजूदा जिला पदाधिकारी खुद की पदोन्नति चाहते हैं। जिला कार्यसमिति में कुछ नए चेहरे भी भाजपा नेताओं के इर्द-गिर्द घूमते रहे। अब देखना यह है कि भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह की टीम में किन कार्यकर्ताओं को जगह और दर्जा मिलता है। साथ ही पुराने पदाधिकारियों को बरकरार रखा जाता है। यह अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Comment