Singrauli News: जिले में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती- पढ़े पूरी खबर

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News
ADS

Singrauli News: जिला मुख्यालय से 8 किलोमिटर दूर ग्राम तेलगवा में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बतादे कि दृढ़ संकल्पधारी भगवान परशुराम की जयंती इस बार शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानो के साथ कार्यक्रमों का आयोजन कर सभाओं में भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। ब्राह्माणों ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। गौरव, चरित्र, संस्कार, समाज निर्माण एवं सामूहिक कन्या विवाह के लिए संकल्प लिया–Singrauli News

भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर सिंगरौली ब्राम्हण समाज के लोगों ने तेलगवा में एकत्रित होकर भगवान परशुरामजी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया। उक्त समारोह में आये हुये लोगों ने ब्राम्हण समाज के उत्थान के संबंध में अपने- अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए। जयंती समारोह का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय द्वारा भगवान परशुराम के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ब्राम्हण समाज के उत्थान हेतु सर्वांगीण प्रयास होने चाहिये। गरीब बच्चों के शिक्षा- दीक्षा हेतु कार्य करने के प्रयास, गरीब ब्राम्हणों के बच्चों का व्रतबंध संस्कार, विवाह कार्यक्रम एवं प्रत्येक माह समाज की बैठक कर ब्राम्हण समाज के उत्थान हेतु प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के आदर्शो को याद करते हुये अपने जीवन में उतारने एवं समाज के लिये कुछ अच्छा करने का मार्गदर्शन अतिथियों ने सुझाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप् से नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा, समाज के अगुआ अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाण्डेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संदीप चौबे, कुन्दन पाण्डेय आदि ने भी दूर दराज से आए हुए विप्र जनों को संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किये। भगवान परशुराम की जयंती समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा छेत्र से आए वरिष्ठ बुर्जुग प्रबुद्धजनों को सॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े :Public Holiday: सार्वजनिक अवकाश की घोषणा…..!! आदेश जारी, इन जिलों में बैंक,दफ्तर, स्कूल-कॉलेज से लेकर सब कुछ बंद रहेंगे, पढ़े पूरी खबर

Leave a Comment