पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर माजन चौक पर कांग्रेसियों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
सिंगरौली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सिंगरौली के माजन मोड़ पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर राजीव गांधी को याद किया और कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी यदि आज जिंदा होते तो देश बहुत आगे तरक्की करता।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह, रूपेश चंद्र पांडे, पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे आज यदि स्वर्गीय राजीव गांधी जिंदा होते तो देश बहुत आगे तरक्की करता वही तीनों नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार वोट चोरी कर रही है, जो शर्मनाक है। ऐसी सरकार के खिलाफ हम लोग संघर्ष कर रहे हैं आगे भी संघर्ष करेंगे।