Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो अलग-अलग युवकों के शव कुएं में मिलने से दोनो गांवों में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि माड़ा के भाउखाड़ निवासी रोहित कुमार उम्र 19 साल गुरुवार को घर से गायब था। उसका शव शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उतराता हुआ मिला—Singrauli News
ये भी पढ़े :Emperor Akbar: बादशाह अकबर के कितने बेटे थे, और उनका नाम क्या था… आइए जाने
वहीं गहिडार गांव निवासी शिवसंत शाह उम्र 26 साल भी घर से गायब था। उसका शव भी शुक्रवार की सुबह कुएं में उतराता हुआ मिला। कुंए में मिले दोनो शवों की सूचना के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनो युवकों ने किस वजह से कुएं में कूद कर जान दी, इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर माड़ा पुलिस दोनो मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
ये भी पढ़े :Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आया भारी परिवर्तन, जाने आज का ताजा रेट