Singrauli News: घर से शौच के लिए निकली युवती का कुयें मिला शव, जांच में जुटी माड़ा पुलिस

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News

Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रजमिलान अंतर्गत पहरीटोला निवासी एक 20 वर्ष की युवती रविवार की अल सुबह घर के बाहर शौच करने गई थी। जहां कुएं में उसका तैरता हुआ शव मिला है। युवती कुएं में कैसे गिरी फिलहाल कारण अज्ञात है–Singrauli News

ये भी पढ़े :IPL 2024: आरसीबी के फैंस हुए खुश, ये है प्लेऑफ में जाने का आसान समीकरण!

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामजतन शाह की 20 वर्षीय बेटी सीमा शाह रविवार की अल सुबह करीब 5 बजे घर से तकरीबन 8 मीटर दूर नाले में शौच करने गई थी। जब दो घण्टे तक सीमा घर वापस नही आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच उसका शव कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया।

ये भी पढ़े :CBSE 10th Result: CBSE 10वीं रिजल्ट जारी, 93.6% उत्तीर्ण, यहां देखें नतीजे

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार सीमा की शादी नौगई गांव में तय हुई थी और आज शादी के संबंध में रिश्तेदार भी मृतिका के घर आने वाले थे।

ये भी पढ़े :T20 WC 2024: इस दिग्गज ऑलराउंडर ने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया, 2006 में डेब्यू किया और एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया—

 

 

Leave a Comment