SINGRAULI NEWS || NAI TAAQAT NEWS ||सिंगरौली न्यूज़ || नई ताकत न्यूज़ ||

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

SINGRAULI NEWS : 21 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

सिंगरौली . यातायात पुलिस ने 21 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूल किया है। यातायात थाना प्रभारी विद्या वारिधि तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम ने करीब दो दर्जन चार पहिया वाहनों को चेक किया है। चेकिंग के दौरान 21 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला है। यातायात पुलिस ने बताया, एसपी के निर्देश पर वाहनों की जांच पड़ताल का क्रम जारी रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर हर रोज वाहनों कीचेकिंग लगाकर चार पहिया वाहन सहित बिना कागजात सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।SINGRAULI NEWS

SINGRAULI NEWS : हिंदी वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली . एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना की ओर से कर्मचारियों के लिए हिंदी पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजभाषा अनुभाग की ओर से परियोजना के कर्मचारियों के लिए यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके साथ ही हिंदी वर्ग पहेली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इनमें सभी कर्मचारियों ने ऑनलाइन के जरिए हिस्सा लिया।

Leave a Comment