singrauli  news : ट्रेनी डाक्टर के साथ बर्बरता के विरोध में दिन भर बंद रही जिला चिकित्सालय की ओपीडी सेवाएं

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

singrauli  news : नई दिल्ली। बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप की घटना के खिलाफ देशभर के राज्यों में विभिन्न जिलों में आंदोलन व प्रदर्शन जारी है। कहीं कैंडल मार्च निकाल जा रहा है तो कहीं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हो रहा है। कहीं मानव श्रंखला बनाई जा रही है। ये सभी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और डॉक्टरों की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

 

सिंगरौली में जिला चिकित्सालय के डॉक्टरो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।शनिवार को ओपीडी की सेवाएं पूरे दिन ठप्प रहीं।  इण्डियन मेडिकल एशोसिएशन के प्रांताध्यक्ष के आह्वान पर सिंगरौली के चिकित्सक शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार की सुबह 6 बजे तक के लिए हड़ताल पर चले गये। शुक्रवार को भी दोपहर एक बजे एक घंटे के लिए चिकित्सकों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुये ओपीडी की सेवाएं बंद कर दी। इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं चलती रहीं। चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment