Singrauli News: दूधिचुआ खदान में घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News
Click Now

Singrauli News: मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दूधिचुआ पश्चिम में जेएसको कैम्प (JSCO Camp) के पीछे खदान जाने वाली सड़क के किनारे ओबी कर्मचारियों को घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। युवक बुरी तरह जख्मी था, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ऊपर से नीचे गिर गया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने मोरवा थाना को सूचना दी-Singrauli News

ये भी पढ़े :IAS Interview Question: सिखों के किस गुरु का जन्म पटना साहिब में हुआ था?

सूचना पर मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया और घटना स्थल का निरीक्षण कराया। घायल युवक (injured youth) ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सरोज कुमार खैरवार पिता रामनरेश खरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मढौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति चड्ढा कंपनी (Chadha Company) में बतौर हेल्पर कार्यरत था और उसकी आज छुट्टी भी थी। युवक घटनास्थल पर कैसे पहुंचा यह अभी भी सवाल बना हुआ है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में मोरवा पुलिस जुटी है।

ये भी पढ़े :Summer Diet Tips: गर्मी के दिनों में इन चीजों को खाना पड़ सकता है भारी, जाने कैसे

Leave a Comment