आज परिवार सहित अयोध्या जाएगी मोहन कैबिनेट, विशेष विमान से होंगे रवाना

By Awanish Tiwari

Published on:

भोपाल : मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव आज कैबिनेट बैठक के बाद अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। जहां वे पत्नी सहित अयोध्या दौरा कर रामलला के दर्शन करेंगे। MP सरकार के मंत्री आज योगी सरकार की तर्ज पर रामलला के दर्शन करेंगे।

आपको बता दें, कि CM मोहन अपनी कैबिनेट के साथ सुबह विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामलला के दर्शन के बाद शाम 4 बजे तक वे भोपाल वापस लौट आएंगे। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है, कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से से CM मोहन यादव UP की योगी सरकार से अयोध्या में जमीन मांग रहे हैं। उसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है, जिसमें मध्यप्रदेश के लोगों का हित छिपा हुआ है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट के मंत्री अयोध्या जाकर ना केवल रामलला के दर्शन करेंगे, बल्कि इस बात की संभावना भी टटोली जाएगी, कि MP सरकार की तरफ से अयोध्या में मध्यप्रदेश के भक्तों के लिए धर्मशाला बनाई जा सके। इसके साथ ही सरयू किनारे यदि MP सरकार को जमीन मिलती है, तो सरयू तट पर राजा विक्रमादित्य के नाम से घाट भी बनाया जाएगा। यह बात CM मोहन ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

CM मोहन यादव ने कहा, कि राज्य सरकार अयोध्या में MP के लोगों के लिए रहने के लिए सुविधाएं विकसित करेगी। अयोध्या जाने का प्लान फरवरी में ही बनाया था, लेकिन PM मोदी ने आम लोगों की भीड़ को देखते हुए मंत्रियों से अयोध्या ना जाने की अपील की थी।

Leave a Comment