Top Five Two Wheeler : इन एक्सपोर्ट बाइकों के आगे नहीं टिक पाई हीरो

Share this

Top Five Two Wheeler : Hero सबसे अधिक बिक्री और बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय दोपहिया बाजार में Top पर है। लेकिन हीरो मोटोकॉर्प जनवरी 2024 में एक्सपोर्ट के मामले में Top Five ब्रांड्स की लिस्ट से बाहर हो गई है। जनवरी 2024 में बजाज ने सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों का निर्यात किया।

Also Read : आनंद महिंद्रा ने क्रिकेटर के पिता को गिफ्ट किया Mahindra Thar

Top Five Two Wheeler : बजाज (Bajaj)

जनवरी 2024 में बजाज भारत में अग्रणी दोपहिया निर्यातक बना रहा। जनवरी 2023 में 1,00,679 इकाइयों का निर्यात किया था। लेकिन जनवरी 2024 में 1,14,898 इकाइयों की शिपिंग की। सालाना आधार पर इसका निर्यात 14.1 फीसदी बढ़ा।

Top Five Two Wheeler : टीवीएस (TVS)

टीवीएस ने होंडा को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। जनवरी 2024 में उसने वैश्विक बाजार में 61,704 यूनिट्स का निर्यात किया। सालाना आधार पर इसका निर्यात 27.9 प्रतिशत बढ़ा। टीवीएस ने जनवरी 2023 में 48,239 यूनिट्स का निर्यात किया।

Top Five Two Wheeler : होंडा (Honda)

जनवरी 2024 में होंडा तीसरे स्थान पर है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता ने जनवरी 2024 में 36,883 इकाइयों का निर्यात किया। जो साल-दर-साल 102.4 प्रतिशत की वृद्धि है। जनवरी 2023 में होंडा ने वैश्विक बाजार में 18,220 इकाइयों का निर्यात किया।

Top Five Two Wheeler : सुज़ुकी (Suzuki)

जनवरी 2024 में भारत से वैश्विक बाजार में 15,252 इकाइयों का निर्यात करके सुजुकी चौथे स्थान पर रही है। वहीं निर्यात में 18.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की गिरावट आई। जनवरी 2023 में सुजुकी ने भारत से अन्य बाजारों में 18,757 यूनिट्स का निर्यात किया।

Top Five Two Wheeler : यामाहा (YAMAHA)

उसके बाद पांचवें स्थान पर यामाहा है। यामाहा ने जनवरी 2024 में 12,678 यूनिट्स का निर्यात किया। इसके निर्यात में 30.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी 2023 में यामाहा ने 18,215 यूनिट्स का निर्यात किया।

News Desk
Author: News Desk