Mango Lassi: गर्मियों में ट्राई करें घर पर आम की लस्सी बनाना, जानें बनाने की विधि

By Ramesh Kumar

Published on:

Mango Lassi
Click Now

Mango Lassi: गर्मियों का मौसम है और इसमें आम और दही से बनी आम की लस्सी आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ पूरे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। जहां दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, वहीं आम भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, फोलेट, पोटेशियम, क्वेरसेटिन और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो आइए जानते हैं इनसे बनने वाली लस्सी के बारे में–Mango Lassi

ये भी पढ़े :School Summer Vacation: गर्मियों का कहेर 45 दिन पहले की छुट्टियां घोषित, बच्चे कर रहे घर में मजे

Mango Coconut Lassi

इसे बनाने के लिए दो कप नारियल का दूध, एक कप आम का गूदा, दो कप दही, मेपल सिरप मिलाएं और ठंडा-ठंडा आनंद लें।

Mango Mint Lassi

आम पुदीना लस्सी बनाने के लिए एक कप आम का गूदा, दो कप दही, 6-8 पुदीने की पत्तियां, मेपल सिरप और 2-3 बर्फ के टुकड़े मिला लें. आपकी मैंगो पुदीना लस्सी तैयार है. इसे ठंडा-ठंडा एन्जॉय करें.

Mango Strawberry Lassi

एक कप आम के गूदे को 3-5 स्ट्रॉबेरी, दो कप दही और शहद के साथ अच्छी तरह मिलाएं और बर्फ के टुकड़ों के साथ आनंद लें।

Mango Almond Lassi

इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे में 12-15 भीगे हुए बादाम, 2 कप दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. – अब इसमें शहद और केवड़ा जल मिलाएं और दोबारा ब्लेंड करें। आपकी लस्सी तैयार है.

ये भी पढ़े :Black corn cultivation: काले मक्के की खेती से कमाए लाखों रुपए, जाने कैसे

 

Leave a Comment