UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल- इंटर का संभावित रिजल्ट, यहां जानें
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। बोर्ड ने 12 मार्च 2025 को परीक्षाएं संपन्न कर ली हैं और अब कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा करने की योजना बना रहा है, जिसके बाद अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक जारी हो सकता है।
कब और कैसे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025?
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक करना होगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
जानें पिछले साल का रिजल्ट
बता दें, 2024 में इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 82.60% था। और हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.55% दर्ज किया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘UP Board Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।