Vikrant Massey Become Father : ’12वीं फेल’ के IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी बने पापा

By NTN

Published on:

IPS Manoj Sharma of '12th Fail' i.e. Vikrant Massey becomes father
Click Now

Vikrant Massey Become Father :  बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) पिछले कुछ समय से अपनी सुपरहिट फिल्म ’12वीं फेल’ के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ OTT प्लेटफार्म पर भी धूम मचा रही है। फिलहाल विक्रांत मैसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो गए हैं।

खबर है कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की पर्सनल लाइफ में सबसे बड़ी खुशी ने दस्तक दे दी है। विक्रांत मैसी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने आज यानी 7 फरवरी 2024 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर अब नए पैरेंट्स बन गए हैं।

विक्रांत मैसी ने शेयर किया पोस्ट विक्रांत मैसी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को बताई है। विक्रांत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- O7.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

NTN

Leave a Comment