सिंगरौली न्यूज: ऑपरेशन प्रहार का असर, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर दो वाहन जब्त

Follow Us

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार का असर, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर दो वाहन जब्त

सिंगरौली। जिला कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग की ओर से मालवाहक एवं यात्री वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत जांच के दौरान दो वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें जब्त कर सुरक्षार्थ मोरवा थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक आरजे 14 जीक्यू 3498 और बीआर 02 जीडी 7542 में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद परिवहन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

परिवहन विभाग के अनुसार खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर संचालित कोयला एवं फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान शासकीय राजस्व भी वसूला जा रहा है।
वहीं, अतिवृष्टि और कम दृश्यता को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए आरटीओ चेक प्वाइंट सिंगरौली द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।

समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात और कम दृश्यता के दौरान वाहन चालकों को पशु आसानी से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सके।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सड़क पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्रवाई के दौरान अनावश्यक विवाद, कर्मचारियों से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा या ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

परिवहन विभाग के अनुसार सितंबर माह में अब तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 11 लाख 48 हजार रुपये का शासकीय राजस्व एकत्रित किया जा चुका है। विभाग ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार, जीरो टॉलरेंस और सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#

Related News

September 27, 2026

September 27, 2026

September 27, 2026

September 27, 2026

September 27, 2026

September 27, 2026

Leave a Comment