Singrauli news: हर बूथ पर गूंजी ‘मन की बात’, भाजपा ने 950 से अधिक बूथों पर चलाया विशेष अभियान

Follow Us

Advertisement

हर बूथ पर गूंजी ‘मन की बात’, भाजपा ने 950 से अधिक बूथों पर चलाया विशेष अभियान
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल प्रशिक्षण

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिलेभर में व्यापक संगठनात्मक अभियान चलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के नेतृत्व में जिले के 950 से अधिक बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रत्येक बूथ के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति कर अभियान का संचालन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत मनाए जा रहे ‘संस्मरण पखवाड़ा’ के तहत उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संघर्षपूर्ण जीवन और संगठन निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता बूथ स्तर पर चलाया गया डिजिटल प्रशिक्षण अभियान रहा। ‘मन की बात’ के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर देकर डिजिटल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए। भाजपा ने इसे संगठन को तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अभियान में संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह सिंगरौली विधानसभा के बूथ क्रमांक-22, जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह बूथ क्रमांक-86, विधायक रामनिवास शाह बूथ क्रमांक-132 तथा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी पूनम गुप्ता बूथ क्रमांक-58 पर उपस्थित रहीं। इसके अलावा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का श्रवण और डिजिटल प्रशिक्षण का संयुक्त आयोजन संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संगठन के अनुसार यह अभियान शत-प्रतिशत बूथों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

#

Related News

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

Leave a Comment