Singrauli News: SDM कार्यालय में नई स्कॉर्पियो की चर्चा; बैजनाथ मिश्रा और उनके बेटे की भूमिका पर उठे सवाल, आखिर प्रशासन कब करेगा जांच?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: SDM कार्यालय में नई स्कॉर्पियो की चर्चा; बैजनाथ मिश्रा और उनके बेटे की भूमिका पर उठे सवाल, आखिर प्रशासन कब करेगा जांच?

बिना सरकारी पद और नियुक्ति के SDM कार्यालय में किस अधिकार से काम करने का आरोप? रेत कारोबारियों से कथित सेटिंग और वसूली की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग!

नई ताकत न्यूज नेटवर्क सिंगरौली 

Singrauli News:  सिंगरौली SDM कार्यालय में एक नई स्कॉर्पियो और वहां कथित तौर पर सक्रिय निजी व्यक्तियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ (Questions have been raised about a new Scorpio at the Singrauli SDM office and the role of private individuals allegedly active there.) रहे हैं। आरोप है कि बैजनाथ मिश्रा कार्यालय में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते (It is alleged that Baijnath Mishra used his influence in the office.) हैं, जबकि उनके बेटे को SDM साहब का ड्राइवर बताया जा रहा है।

 

आरोप यह भी हैं कि बैजनाथ मिश्रा का बेटा रेत कारोबारियों के साथ कथित सेटिंग और वसूली के प्रयास में लगा हुआ (The son is allegedly involved in colluding with sand traders and attempting to extort money.) है। वहीं, कार्यालय में अधिकारियों तक पहुंच और कार्रवाई करवाने का प्रभाव दिखाकर आम लोगों पर दबाव बनाने की शिकायतें (Complaints regarding the exertion of pressure on ordinary people by leveraging access to officials in government offices to get actions taken.) भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि संबंधित व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, तो उनकी कार्यालय में भूमिका क्या (If the person concerned is not a government employee, what is their role in the office?) है? क्या उनकी कोई आधिकारिक नियुक्ति है? यदि वे सरकारी पद पर नहीं हैं, तो उन्हें किस अधिकार से कार्यालयीन कार्यों में हस्तक्षेप करने की अनुमति है?

 

SDM साहब से सवाल है कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी या नहीं? क्या रेत कारोबारियों से कथित लेन-देन और आम जनता को धमकाने (Regarding alleged dealings with sand traders and the intimidation of the general public)  की शिकायतों की भी जांच होगी?

अब निगाहें प्रशासन पर हैं। संबंधित व्यक्तियों की नियुक्ति, भूमिका, कथित वसूली और लेन-देन की जांच से ही सच्चाई सामने आ सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक जवाब सामने आना अभी बाकी है।

SDM से संपर्क करने की कोशिश किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया

नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क की मांग: प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करे।

जैसा दिखेगा, वैसा छपेगा।

#

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

Leave a Comment