Singrauli News: सिंगरौली कचरा प्लांट में विधायक रामनिवास शाह का औचक छापा, पेवर ब्लॉक और खाद के हिसाब में मिलीं खामियां, अधूरे दस्तावेज देख भड़के विधायक; जांच के सख्त निर्देश?

Follow Us

Advertisement

 Singrauli News: सिंगरौली कचरा प्लांट में विधायक रामनिवास शाह का औचक छापा, पेवर ब्लॉक और खाद के हिसाब में मिलीं खामियां, अधूरे दस्तावेज देख भड़के विधायक; जांच के सख्त निर्देश?

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह दिन शुक्रवार की दोपहर एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ अचानक ननि के कचरा प्लांट पहुंच वहां दस्तावेजो, पेवर ब्लॉक, मटेरियल, सीएनजी सहित अन्य का निरीक्षण किये, जहां एक नही अनेको खामियां  (Accompanied by the SDM and the Tehsildar, an unexpected visit was made to the Municipal Corporation’s waste processing plant. An inspection of the documents, paver blocks, materials, CNG facilities, and other aspects revealed not just one, but numerous shortcomings.) मिली है। विधायक ने सभी आधे-अधूरे दस्तावेजो का पंचनामा तैयार करने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किये (The MLA directed the SDM and the Tehsildar to prepare a *panchnama* (official record/document) regarding all the incomplete documents.) ।

दरअसल जानकारी के मुताबिक विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह अचानक एसडीएम व तहसीलदार को लेकर कचरा प्लांट पहुंच गये। वहां की भारी अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि यहां दो हजार भस्सी पड़ी है, पार्षदों के डिमांड अनुसार नही दी जा रही थी, पेवर ब्लॉक कब बना और कहां गया, यदि स्टाफ ने किसी को फ्री में दिया है तो उस स्टाफ को बाहर करना पड़ेगा, एनसीएल-एनटीपीसी में जैविक खाद किसके निर्देश पर दिया गया है, उसकी जानकारी मांगी। वहीं पेवर ब्लॉक के आय-व्यय के साथ स्टाफ की पूरी डिटेल मांगा गया है। विधायक के निरीक्षण में अधिकांश दस्तावेज आधे-अधूरे थे। इस दौरान तहसीलदार सविता यादव को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी का पंचनामा तैयार कर शाम तक प्रस्तुत करें। सूत्रों के मुताबिक यहां व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं मिली हंै।

#

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment