Singrauli News: सिंगरौली में सेवा-संकल्प अभियान: राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांगी शिक्षण सामग्री, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित (‘Seva Mera Yogdan’ (Service: My Contribution) program organized at the Government Girls’ School under the ‘Seva-Sankalp Abhiyan’ (Service Pledge Campaign).किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित (At the event, State Minister Radha Singh distributed educational materials to needy students.) की तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित (Inspired to build a bright future through regular study.) किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी (Providing children with better education and opportunities for a bright future is our collective responsibility.) है। विद्यार्थियों को पूरी लगन, अनुशासन और तन्मयता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे वे जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर (So that they can achieve their set goals in life.) सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय एवं शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई में सहायता मिलेगी और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत एवं अनुशासन के साथ अध्ययन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पार्षद सीमा जायसवाल, डीईओ कविता त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।







