World Bicycle Day: हम सभी जानते हैं कि साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है? दरअसल, हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया में साइकिल के महत्व को रेखांकित करना है। तो आइए आज इस खबर में देखते हैं कि विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई? आज हम आपको इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताएंगे—World Bicycle Day
विश्व साइकिल दिवस
दरअसल, विश्व साइकिल दिवस का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। आपने कई बार सुना होगा कि डॉक्टर और विशेषज्ञ साइकिल चलाने की सलाह देते हैं। दरअसल, साइकिल चलाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। आपको बता दें कि जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन की शुरुआत 3 जून 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
विश्व की साइकिल राजधानी
नीदरलैंड को अक्सर दुनिया की साइकिल राजधानी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की आबादी करीब 170 लाख ही है, जबकि देश में ये संख्या करीब 2 करोड़ से भी ज्यादा है |
यह क्यों मनाया जाता है?
जानकारी के मुताबिक विश्व साइकिल दिवस की आधिकारिक शुरुआत 3 जून 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। दरअसल, इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी, एथलीट और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. आपको बता दें कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। तभी से इस दिन को दुनिया भर में साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
साइकिल चलाने के कई फायदे
साइकिल चलाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कैलोरी जलाने, मांसपेशियों के निर्माण, वजन कम करने और समग्र फिटनेस में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। नियमित साइकिल चलाने से शरीर अधिक लचीला हो जाता है और शरीर के ऊपरी हिस्से की मुद्रा में सुधार होता है। साइकिल चलाने से शरीर के समन्वय और ताकत में सुधार होता है, जिससे फिटनेस और वजन नियंत्रित रहता है।







