MP News : BEO कार्यालय में पदस्थ लेखापाल 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

By News Desk

Published on:

MP News : BEO कार्यालय में पदस्थ लेखापाल 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Click Now

MP News : मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का अभियान जारी है। डिंडोरी जिले में शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

MP News : BEO कार्यालय में पदस्थ लेखापाल गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने डिंडोरी जिले के विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहंदवानी में पदस्थ लेखापाल राजेंद्र कुमार मार्को को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। पीड़ित मदन कुमार नामदेव मेहंदवानी विकासखंड कार्यालय से सेवानिवृत्त हैं। उनकी ग्रेच्युटी के सम्बंध में सेवापुस्तिका जांच कर प्रकरण पूर्ण करने के एवज में बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल ने 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके आरोप में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Supreme Court ने आप नेता मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका ख़ारिज

Leave a Comment