अनिल कपूर टाइम 100 एआई सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

मुंबई, बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनिल कपूर टाइम 100 एआई सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गये हैं।

टाइम मैगजीन ने एआई के क्षेत्र में 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। अनिल कपूर इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले अभिनेता हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है.

इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, ”अत्यधिक कृतज्ञता और विनम्र हृदय के साथ मैं खुद को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य को आकार देने वाले दूरदर्शी लोगों के बीच पाता हूं। टाइम द्वारा यह सम्मान न केवल एक सम्मान है, बल्कि नवाचार और रचनात्मकता को प्रतिबिंबित करने का एक क्षण है। इस प्रयास को पहचानने के लिए समय को धन्यवाद।

Leave a Comment