उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM बदले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने एक साथ 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज जैसे जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं सिद्धार्थनगर और बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इन जिलों में बदले गए डीएम
-
बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बनाया गया है। उनकी जगह मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
-
हरदोई के डीएम अनुनय झा को हरदोई से हटाकर महाराजगंज भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार शर्मा अब महाराजगंज के नए डीएम होंगे। वह वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
-
पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को हटाकर ज्ञानेन्द्र सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार सिंह अब विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक, धर्मार्थ कार्य होंगे।
सीडीओ और अन्य प्रशासनिक नियुक्तियां
-
सिद्धार्थनगर के सीडीओ जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
-
उनकी जगह सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, जो अब तक संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर थीं, सिद्धार्थनगर की नई सीडीओ बनाई गई हैं।
-
बुलंदशहर के सीडीओ कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह श्रीमती निशा, वर्तमान में मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट, को नया सीडीओ बुलंदशहर नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव स्तर पर बदलाव
-
दीपक कुमार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी अब तक मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास थी।
पीसीएस अफसरों में हुए ये तबादले
-
प्रकाश चंद्र (एडीएम प्रोटोकॉल, वाराणसी) को हाथरस का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया।
-
शिव नारायण को बागपत का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया।
-
विनीत कुमार सिंह को गाजियाबाद का एडीएम (नगर),
-
हिमांशु वर्मा को गोरखपुर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व),
-
उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर और
-
अलंकार अग्निहोत्री को नगर मजिस्ट्रेट, बरेली बनाया गया है।