singrauli news : बैढ़न का व्यवसाई रसगंडा से लापता, स्कूटी बरामद

By Awanish Tiwari

Published on:

singrauli today news : सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न के तुलसी मार्ग निवासी कन्हैया शू सेंटर के संचालक अनिल सोनी बीते गुरुवार की सुबह तकरीबन 11 बजे छत्तीसगढ़ के बिहारपुर रसगंडा गए हुए थे। जहां अनिल का कही पता नहीं चल रहा है। लेकिन उनकी स्कूटी रसगंडा में मिली है। जहां बैढ़न के व्यवसायी का रसगंडा में लापता होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। वही सिंगरौली और छत्तीसगढ़ प्रांत के बिहारपुर पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

 

आशिक के साथ फरार हुई पांच बच्चों की मां, पांच बच्चे हुए बेसहारा, पति विदेश में करता है मजदूरी ,पुलिस कर रही तलाश

 

इधर जानकारी में बता दें कि अनिल सोनी पिता जयप्रकाश सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी तुलसी मार्ग बैढ़न बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बिहारपुर रसगंडा अपनी स्कूटी से घूमने गए हुए थे। बीती रात तक जब घर वापस नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया। फोन नहीं उठा। फिर बंद पाया गया। जिसे परिजनों में डर सताने लगा। तत्काल इसकी सूचना अपने परिवार के लोगों को बताया गया और सिंगरौली पुलिस की मदद ली गई।

 

आज दिन शुक्रवार को बैढ़न से व्यवसायी व परिवार के लोग के अलावा पुलिस बिहारपुर पहुंची। सिंगरौली और बिहारपुर पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से अनिल सोनी की तलाश रसगंडा में की जा रही है। अनिल सोनी के परिवार जनों ने बताया कि सुबह से ही लगातार बारिश होने के चलते पानी का बहाव तेज है, जिसके चलते खोजने में काफी दिक्कत हो रही है। फिर भी पुलिस गोताखोरों के सहयोग से तलाश में जुटी हुई है। स्थल पर स्कूटी में चाबी लगी हुई है, जो बरामद हुई है। अभी तक अनिल सोनी का सुराग नहीं लग पाया है।

 

प्रेमी ने दिया तमंचा, पत्नी ने पति का कराया मर्डर, प्यार में पागल पत्नी लेली पति की जान

Leave a Comment