गुवाहाटी फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग
गुवाहाटी (ईएमएस)। मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की शनिवार को बांग्लादेश के ढाका में लैंडिंग कराई गई। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली। इसके कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा।