Mahindra Thar.e : भारतीय बाजार में महिंद्रा थार की लोकप्रियता अलग-अलग स्तर की है। ऐसे में निर्माता अब इलेक्ट्रिक में लाने की तैयारी में है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक थार के बारे में सभी तरह की जानकारी सामने आ गई है। इस SUV को अगले वर्ष भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनका अनावरण केप टाउन में आयोजित फ्यूचरस्केप इवेंट में किया गया था।
Also Read : X में इन्हें नहीं मिलेगा ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर, जल्द ऑनलाइन शॉपिंग
5-दरवाजे वाली महिंद्रा थार
महिंद्रा थार वर्तमान में तीन-दरवाजे वाले अवतार में बेचा जाता है। 2WD संस्करण पिछले साल की शुरुआत में लाइन-अप में शामिल हुआ था। वहीं बड़ी 5-दरवाजे वाली थार के 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक सेडान मौजूदा तीन दरवाजों वाली सेडान के ऊपर होगी।
Mahindra Thar.e का डिज़ाइन कैसा होगा?
Mahindra Thar.e के डिज़ाइन की कई तस्वीरें जारी की जा चुकी हैं। इसमें चौकोर आकार की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के अलावा, फ्रंट फेशिया में ग्रिल के ऊपर थेरा और ट्रिपल हॉरिजॉन्टल LED लाइट स्लैट्स भी हैं। इसमें कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसे बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा जो एक बार चार्ज करने पर 450 KM तक की रेंज देने में सक्षम होगा।
4 thoughts on “मार्केट में जल्द तहलका मचाएगी 5 डोर वाली Mahindra Thar.e, देखें फीचर्स”