‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में छाई ऐश्वर्या राय, आलिया ने लूटी लाइमलाइट

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, जबकि आलिया भट्ट ने भी अपनी अदाओं से सबका ध्यान खींचा। ऐश्वर्या जब रेड बैलून गाउन पहनकर रैंप पर उतरीं, तो सभी की निगाहें उन पर थम गईं।

उनकी खूबसूरती और ग्रेस ने दुनियाभर के प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

रेड ऑउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने रेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई एवं अपनी आंखों को आइलाइनर से डिफाइन किया। खुले बालों में वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। रैंप पर वॉक करते हुए उन्होंने दर्शकों को फ्लाइंग किस दी तथा हाथ जोड़कर उनके प्यार के लिए धन्यवाद किया। उनकी ग्रेसफुल वॉक ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Leave a Comment