Akbar History:अकबर कौन था ? (Who was Akbar?) भारत कैसे आया अकबर ? (How did Akbar come to India?)

Share this

Akbar History -अकबर कौन था ? (Who was Akbar?) भारत कैसे आया अकबर ? (How did Akbar come to India?)

अकबर कौन था ? (Who was Akbar?)

Akbar History – जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (फ़ारसी: جلال الدین محمد اکبر) (15 अक्टूबर 1542 – 27 अक्टूबर 1605)[3] तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक थे। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म (अर्थात अकबर महान), शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाने जाते हैं।सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं एवं हमीदा बानो का पुत्र थे। बाबर का वंश तैमूर और मंगोल नेता चंगेज खां से संबंधित था अर्थात् उनके वंशज तैमूर लंग के खानदान से थे और मातृपक्ष का संबंध चंगेज खां से था। अकबर के शासन के अंत तक १६०५ में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। बादशाहों में अकबर ही एक ऐसा बादशाह थे, जिसे हिन्दू मुस्लिम दोनों वर्गों का बराबर प्यार और सम्मान मिला।

 

akbar history

भारत कैसे आया अकबर ? (How did Akbar come to India?) अकबर भारत में कब आया था?

खोये हुए राज्य को पुनः प्राप्त करने के लिये अकबर के पिता हुमायूँ के अनवरत प्रयत्न अन्ततः सफल हुए और वह सन्‌ १५५५ में हिंदुस्तान पहुँच सका किंतु अगले ही वर्ष सन्‌ १५५६ में राजधानी दिल्ली में उसकी मृत्यु हो गई और गुरदासपुर के कलनौर नामक स्थान पर १४ वर्ष की आयु में अकबर का राजतिलक हुआ। अकबर का जन्म 15 अक्तूबर 1542 को अमरकोट में हुआ था। भारत में उसका शासन 1556 से 1605 तक रहा। वह एक महान मुगल शासक रहा है।

 

Mughal History: क्या मुग़ल शाकाहारी थे? औरंगज़ेब ने हिंदू मंदिरों को क्यों नष्ट किया?

Awanish Tiwari
Author: Awanish Tiwari

Leave a Comment